हिमाचल: देवर समेत 10 प्रत्याशियों को हराकर प्रधान बनीं भाभी, 8 की हुई जमानत जब्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: देवर समेत 10 प्रत्याशियों को हराकर प्रधान बनीं भाभी, 8 की हुई जमानत जब्त

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बीते दिन चार नगर निगमों, छ: नगर पंचायतों समेत एक सौ अठाईस ग्राम पंचायतों में चुनावों का आयोजन किया गया था, जिनके परिणाम देर रात जारी कर दिए गए थे। इसी कड़ी में मंडी जिले की कुछ पंचायतों में भी चुनाव का आयोजन किया गया था, जिसमें से धर्मपुर के टौर जाजर पंचायत के परिणाम की हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने देवर समेत 10 विरोधियों को हरा कर अपनी जीत का परचम लहराया है और प्रधान पद पर कब्ज़ा जमा लिया है।

यह भी पढ़ें: गज़ब गड़बड़ी: HPBOSE ने गर्ल्स की बजाय बॅायज स्कूल बना दिए “सावित्री बाई फुले” परीक्षा केन्द्र

बतौर रिपोर्ट्स, टौर जाजर पंचायत से इस बार 15 दावेदार चुनाव खड़े हुए थे, जिनमें से 4 उमीदवारों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया था। बता दें कि यह पंचायत 1300 से अधिक मतदाताओं वाली पंचायत है, जिसमें कुल 989 वोट पोल हुए। इन 11 प्रत्याशियों में से तीन प्रताशियों में कांटे की टक्कर रही है, जिसमे रीता निर्मला ने 270 मतों को हासिल कर प्रधान बनी। रीता के देवर 245 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगली जानवर को बचाते सड़क पर पलट गई कार, एक नहीं बचा, एक पहुंचा अस्पताल

वहीं, तीसरा स्थान को हासिल करने वाले लेखराज को 239 मतों के साथ ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में आठ प्रत्याशियों को कुल पोल का 1/6 फीसदी भी हासिल नहीं हए है, जिसके कारण इन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। तीन ही उम्मीदवार जमानत वापसी के नियम को पूरा कर पाए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ