यह भी पढ़ें: EVM खराब हुई तो SDM ने प्रीसाइडिंग अफसर को ऐसा झाड़ा की बेहोश हो गया
बताया गया कि सुंदरनगर के कांगू के पास एक कार (एचपी 01के-4278) जो कि मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, सामने से आ रहे कैंटर के साथ विपरीत दिशा में टकरा गई। इससे मौके पर कार में बैठे प्रीतम सिंह निवासी चेड़ा कांडी (बंजार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार मथुरा देवी और ड्राइवर दुर्गा सिंह को उपचार के लिए सुंदरनगर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी चल बसे सहायक जिला न्यायवादी, जानें
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। अन्य को उपचार के लिए सुंदरनगर के सिविल हॉस्पिटल में भेजा गया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि कार वाले की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks