यह भी पढ़ें: Live: हिमाचल में वोटिंग जारी- कहीं EVM खराब, कहीं वोटर की बिगड़ी तबियत; जानें कितने वोट पड़े
इसी वजह से बूथ पर मतदान करने आए दो दर्जन से अधिक लोगों को बिना मताधिकार का इस्तेमाल किए वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक़ इन लोगों के नाम कैंडिडेट के पास मौजूद वोटर लिस्ट में तो थे लेकिन मतदान केंद्र के अंदर मौजूद अधिकारियों के पास वाली वोटर लिस्ट में इनके नाम नहीं थे। ऐसे में इन लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करने दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में भिड़ीं दो बाइक फिर ट्रक के नीचे आ गया बाइक सवार, नहीं बचा
बताया गया कि यह लोग अपना सीरियल नंबर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे तो जो लिस्ट अंदर थी उस सीरियल नंबर पर किसी और का ही नाम मौजूद था। इस कारण उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया और वापस लौटना पड़ा। अब लोगों ने इस मामले की जांच की मांग उठाई है। वोट देने से वंचित रह गए लोगों का कहना है कि मतदान केंद्र में विधानसभा चुनावों वाली लिस्ट भेजी गई है, जबकि बाहर नगर निगम चुनावों वाली लिस्ट है जिस कारण यह गड़बड़ी हुई है। इन्होंने प्रशासन से मामले की जांच की मांग उठाई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks