हिमाचल में लगी पाबंदी! बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लानी होगी कोरोना रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में लगी पाबंदी! बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लानी होगी कोरोना रिपोर्ट



शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सूबे की जयराम सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के संबंध में एक बड़ी पाबंदी लगा दी है। दरअसल, जयराम सरकार द्वारा इस बात का ऐलान किया गया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब सूबे में कोरोना रिपोर्ट लेकर आना होगा। अन्यथा उन्हें सूबे में एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद लापरवाही: शरीर से गोलियों के छर्रे निकाले बिना कह दिया- घर ले जाओ इन्हें

इस बारे में जानकारी देते हुए सूबे स्वास्थ्य मंत्री डॉ। राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल में वर्तमान में कोरोना मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 3,800 से अधिक एक्टिव केस हैं, जोकि चिंता का विषय है। यह उचित समय है जब हमें सावधानियां बरतकर इस महामारी से लड़ना होगा। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए कोरोना रिपोर्ट की बात की गई है। इसे सख्ती से नहीं किया गया है, यह एक निर्देश है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए कर दिया पार्टी से आउट

उन्होंने आगे कहा कि इसमें सुझाव ज्यादा है, नियम के तौर पर लागू नहीं किया गया है। राज्य लोगों को एडवाइज कर रहे हैं कि हो सके तो कोरोना रिपोर्ट लेकर आए, ताकि कोई दिक्कत ना हो। इस प्रकार का हिमाचल में भी सोच सकते हैं। पर ऐसा नहीं कि सख्ती की जाएगी या बॉर्डर सील किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर फीडबैक ली गई है। अब सीएम जयराम ठाकुर भी बैठक में फीडबैक लेंगे। बैठक में कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गंदे मैसेज करने वाले युवक को युवती ने बीचबाजार जड़े चप्पल, लोगों ने भी धोया हाथ

इसके अलावा कल सभी जिलों के डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ बैठक होगी। बैठक में जरूरी चर्चा के साथ दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने माना कि कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में कंटेनमेंट जोन बनाने में ढील बरती जा रही है। कल जिला के अधिकारियों के साथ इस बात पर भी चर्चा होगी और इसे सख्ती से लागू करने को कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की ढील की वजह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बीजेपी ने चुनाव में कोविड नियमों की पालना की है। बीते साल की तरह भयावह स्थिति ना हो, इसलिए हरेक व्यक्ति सावधानी बरते। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ