Live: हिमाचल में वोटिंग जारी- कहीं EVM खराब, कहीं वोटर की बिगड़ी तबियत; जानें कितने वोट पड़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

Live: हिमाचल में वोटिंग जारी- कहीं EVM खराब, कहीं वोटर की बिगड़ी तबियत; जानें कितने वोट पड़े

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम, छह नगर पंचायत और 128 पंचायत प्रधान की सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। धर्मशाला के अलावा अन्य तीन नगर निगम और छह नगर पंचायत नवगठित हुई हैं, जिन पर चुनाव हो रहे हैं। हिमाचल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे ये चार नगर निगमों के चुनाव प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के बाहर जमीन में दफन मिली 21 वर्षीय युवती, यहां जानें हर डीटेल

ताजा अपडेट के अनुसार सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है। चुनाव आयोग के पास गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। कागड़ा के धर्मशाला और पालमपुर में सुबह दस बजे तक 12.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में 13.20 प्रतिशत और सोलन में 12.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह ही मतदाताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिला। सुबह ही लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले व पोलिंग बूथ में भीड़ जुटने लगी।

मंडी में बेहोश हो गया वोटर 

नगर निगम मंडी के यू ब्‍लॉक मतदान केंद्र पर एक मतदाता बेहोश हो गया, जिसे डॉक्‍टर ने मौके पर उपचार दिया व अब उसकी हालत ठीक है। 

सोलन में खराब हुई EVM 

सोलन के वार्ड नंबर नौ में ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। सोलन में मशीन खराब होने के दो मामले सामने आए। इस कारण कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभ‍ावित हुई।

आज ही आया जाएगा रिजल्ट 

चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों सहित 128 पंचायतों को देर शाम जनप्रतिनिधि मिलेंगे। सुबह आठ से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर बाद चार बजे तक मतदान होगा।  प्रोटोकॉल के तहत शाम 4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित वोट डाल सकेंगे। शहरी निकायों और पंचायतों में उम्मीदवारों का भविष्य 3.13 लाख वोटर तय करेंगे। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी और इसके तुरंत बाद नतीजे घोषित होंगे। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ