हिमाचल: गंदे मैसेज करने वाले युवक को युवती ने बीचबाजार जड़े चप्पल, लोगों ने भी धोया हाथ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: गंदे मैसेज करने वाले युवक को युवती ने बीचबाजार जड़े चप्पल, लोगों ने भी धोया हाथ

ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और छेड़छाड़ के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस सब के बीच ऊना जिल से सामने आए ताजा मामले में एक दुकानदार को अश्लील संदेश भेजना महंगा पड़ गया और युवती ने सरे बाजार उस युवक की चप्पलों से धुनाई कर डाली। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए उक्त युवक पर हाथ साफ़ कर लिया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए कर दिया पार्टी से आउट

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती चप्पल के साथ एक युवक की पिटाई करते हुए नज़र आ रही है। यह मामला ज़िले के सब्जी मंडी के समीप से सामने आया है। यहां युवती ने मोबाइल शॉप के अंदर बैठे दुकानदार को बाहर निकाल कर उसकी चप्पल से खूब पिटाई की। युवती द्वारा दुकानदार की पिटाई को देखकर आस-पास के सभी दुकानदार एकत्रित हो गए। इसके बाद युवती और दुकानदारों द्वारा उक्त युवक को जूतों व चप्पल से पिटाई की गई। सूचना मिलते ही वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस चौकी ऊना को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद लापरवाही: शरीर से गोलियों के छर्रे निकाले बिना कह दिया- घर ले जाओ इन्हें

माफ़ी मांगने के बावजूद पुलिस दुकानदार को महिला थाना ले गई, जहां पर मामले की जांच चाल रही है। युवती ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुकानदार मोबाइल पर अश्लील संदेश व बातें कर रहा था। जब वह बस में अकेले आती-जाती थी तो युवती को घेर कर अकेले मिलने को कहता था। बहुत बार समझाने के बाद भी जब युवक ने परेशान करना बंद नही किया, तो युवती को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले- तोहफा मिलेगा, नए वेतन आयोग को लेकर कह दी बड़ी बात

युवक को थाना ले जाने के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ। युवती ने इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नही सौंपी है, लिहाजा युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। ऊना के एएसपी विनोद कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक को महिला थाना बुलाया गया । युवक ने अपनी गलती स्वीकार की है, जिसके बाद युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ