पंजाब में कब हो रहा लागू
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 30 अप्रैल 2021 के बाद कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: फर्श पर तड़पती रही कोरोना संक्रमित महिला, गुजर गया CM जयराम का काफिला, मचा बवाल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पंजाब की नीतियों को फॉलो करती है। 2016 में पंजाब में 6th Pay Commission के लिए पैनल का गठन हुआ था। उसकी रिपोर्ट आने वाली है। सैलरी में बढ़ोतरी इसे देखकर ही लागू की जाएगी।
हिमाचल में लागू करने को लेकर क्या बोले सीएम जयराम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक पंजाब ने नए वेतन आयोग को लागू करने का फैसला किया है, इसलिए हिमाचल सरकार भी इसे लागू करेगी। इसका फायदा कर्मचारियों को प्रदेश सरकार देगी। सरकार ने नई पेंशन योजना के कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी की है, जो वर्ष 2003 से 2017 तक रिटायर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अव्यवस्था का हाल: DDU में बेड 115, मरीज 121 और डॉक्टर केवल तीन
इससे उन्हें लगभग 110 करोड़ रुपये के फायदे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रदेश सरकार ने नई पेंशन योजना के अंतर्गत मूल वेतन, महंगाई भत्ता और एनपीए का राज्य का हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का फैसला किया है।
इस फैसले से पंजाब के 3.25 लाख सरकारी कर्मचारियों और 3 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को होगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों की भी बल्ले-बल्ले हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks