हिमाचल: 150 मीटर गहरी खाई में समा गई स्कॉर्पियो, नहीं बचाए जा सके तीन लोग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 150 मीटर गहरी खाई में समा गई स्कॉर्पियो, नहीं बचाए जा सके तीन लोग

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है। जिले के कुमारसैन में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुमारसैन के तहत बड़ागांव सड़क पर एक गाड़ी (सीएच 01 बीवी 7879) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूलों में शिक्षकों-गैर शिक्षकों की 4 अप्रैल तक छुट्टी, 5 से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

मृतकों की पहचान हिमांशु (17) पुत्र देवराज गांव कन्ना भरेड़ी कुमारसैन, आदित्य वर्मा (22) गांव निरमंड और देवराज (21) गांव बायाल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। हादसे के कारणों की छानबीन जारी है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने शव सड़क तक पहुंचाए। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल यानी एक अप्रैल से होंगे ये अहम् बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

पुलिस के मुताबिक, बड़ा गांव रोड पर यह स्कोर्पियो हादसे का शिकार हुई है। गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी लगभग 150 मीटर नीचे जा गिरी है। समाचार मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने थाना कुमारसैन के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ