हिमाचल: दो दिन तक फंदे से लटका रह गया शख्स, इस तरह मिल पाई खबर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दो दिन तक फंदे से लटका रह गया शख्स, इस तरह मिल पाई खबर

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित नाहन से एक बड़ी हैरान करने वाली और बुरी खबर सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, शहर के समीपवर्ती क्षेत्र में स्थित मझोली गांव के एक बंद कमरे से नेपाली मूल के शख्स का शव बरामद किया गया है। 

शुरूआती छानबीन में ऐसा लग रहा है कि नेपाल के रहने वाले 41 वर्षीय संजय कुमार पुत्र कृपाल ने दो दिन पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, इसकी सूचना किसी को नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट

वहीं, सोमवार को जब मृतक की बेटी अपनी किताबें लेने के सिलसिले में मौके पर पहुंची तो कमरे में काफी दुर्गंध फैली हुई थी। इसके बाद मौके से पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस द्वारा की गई जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक की अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। इस कारण पत्नी अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ अपने पति से अलग रह रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 7 दिन पहले पॉजिटिव हुआ था एक छात्र, अब स्कूल के 158 स्टूडेंट-टीचर को हुआ कोरोना

वहीं, मृतक शख्स शराब पीने का आदी था। अनबन की भी यही वजह मानी जा रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक शराब पीने का आदी था। 

अनबन की वजह से पत्नी बच्चों सहित अलग रह रही थी। उन्होंने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की गहनता से जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ