हिमाचल: एक जिला-तीन हफ्ते और तीन बार चली गोलियां, 2 युवक पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: एक जिला-तीन हफ्ते और तीन बार चली गोलियां, 2 युवक पहुंचे अस्पताल

ऊना। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सब में सूबे के ऊना जिले की स्थित बाद से बदतर होती चली जा रही है। यहां पर तो मानों अपराधी बिलकुल ही बेख़ौफ़ हो गए हैं। जिले में तीन हफ्ते के भीतर तीसरा गोलीकांड होने की खबर सामने आई है। 

अब हरोली में चली गोलियां 

ताजा अपडेट के अनुसार हरोली उपमंडल के तहत पालकवाह गांव स्थित सोमभद्रा नदी के किनारे एक शख्स ने ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरने के लिए जा रहे दो युवकों पर गोली चला दी। गनीमत रही कि युवकों को गोलियों के छर्रे लगे हैं, जिसके चलते दोनों युवक घायल हो गए हैं। डॉन ही युवकों को फौरन इलाज के लिए रीजनल अस्पताल में लाया गया है। वहीं, पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी की खोज के लिए अभियान तेज कर दिया। 

यह भी पढ़ें: प्रचार ख़त्म होते ही अनिल शर्मा ने किया बाजारों का रुख; सीएम जयराम ने बताया उल्लंघन

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव में हुए गोलीकांड के दौरान आईटीबीपी के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि इससे पूर्व 15 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित एक शराब कारोबारी के कार्यालय में घुसकर बंदूक की नोक पर 9 लाख रूपए की लूट करने वाले शातिरों ने कारोबारी के ड्राइवर पर भी 4 राउंड फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नया स्ट्रेन भी मिल गया, 600 नए केस भी आए; अब डेथ रेट में भी इजाफा- आगे क्या होगा ?

बता दें कि जिला के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पालकवाह गांव स्थित सोमभद्रा नदी के किनारे सोमवार देर शाम गोलीकांड की घटना सामने आई। इस वारदात के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरने के लिए नदी में जा रहे दो युवकों पर एक व्यक्ति ने गोलियां दाग दी। हालांकि गोलियां युवकों को नहीं लगी, लेकिन गोलियों के छर्रे लगने के चलते युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी जमीन से ट्रैक्टर नहीं गुजरने देने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, हजारों की घूस लेते पकड़ाया PWD का जे.ई

वारदात के दौरान हरोली उपमंडल के हलेड़ा बिलना गांव निवासी लखजिंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हुए। फिलहाल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस को पालकवाह में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ