यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे
लड़की 3 अप्रैल को घर से लापता थी। परिजनों ने 4 अप्रैल को थाना गगरेट में इस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने शक के आधार जब मंदिर के पुजारी विकास दुबे (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ की तो उसने माना की कि उसने लड़की को मारकर मंदिर के पीछे दबा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीछले चार साल से यहां रह रहा था। हालांकि, जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त मुख्या पुजारी मंदिर में मौजूद नहीं था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं बचाया जा सका
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब सिर में लोहे की रॉड मारकर युवती की हत्या कर दी थी। युवती एमकॉम की छात्रा थी और मंदिर परिसर के नजदीक उसका घर था। आरोपी ने शव को एक बैग में भरकर मन्दिर परिसर के पीछे खुले खेत मे रख दबा दिया। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल पर डेड बॉडी रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले
युवती शनिवार से ही घर से गायब थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना गगरेट में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर युवती की तलाश की। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर पुलिस डेडबॉडी रिकवर कर ली है।
मंदिर में तोड़फोड़
इस बीच ग्रामीणों ने मंदिर के परिसर में तोड़फोड़ की है। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की की है और साथ ही दरवाजे और खड़कियां तोड़ डाले हैं। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी पुजारी को उनके हवाले किया जाए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks