हिमाचल: नशे की खेप लेकर रेन शैल्टर के पास खड़ी थी महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नशे की खेप लेकर रेन शैल्टर के पास खड़ी थी महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट

ऊना। हिमाचल प्रदेश में युवाओं के बीच नशे का जहर तेजी से घुलता जा रहा है। इस सब के बीच इस नशे के धंधे में महिलाओं की सहभागिता भी बढती जा रही है। ताजा मामला ऊना जिले के बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नलवाड़ी के पास से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक 34 वर्षीय महिला से अफीम पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिसवालों ने अपने साथी जवान को धो डाला, लोगों ने चौकी का घेराव कर जाम किया NH

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम चैकिंग हेतु क्षेत्र में मिशन पर जा रही थी तो इस दौरान पुलिस ने रेन शैल्टर के साथ खड़ी एक महिला की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास 49।67 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी अर्जित सेन के मुताबिक इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले मे पुलिस द्वारा अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ