हिमाचल: सहकर्मी ने कार्यस्थल पर ही लूट ली महिला की आबरू, शरीर पर मिले निशान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सहकर्मी ने कार्यस्थल पर ही लूट ली महिला की आबरू, शरीर पर मिले निशान

कुल्लू: जिला कुल्लू  से देवभूमि हिमाचल को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। मामला महिला के साथ दुष्कर्म का है। मिली जानकारी के अनुसार अप्पर वैली, कुल्‍लू की एक महिला ने अपने व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बता दें कि महिला उक्त आरोपी व्यक्ति के यहां काम करने जाती थी। घटना के दिन आरोपी पहले से ही महिला के ऊपर बुरी नजर बनाए हुए था और मौका देखकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट

महिला ने अपने साथ हुए इस दुराचार की शिकायत रविवार को महिला थाना कुल्लू में की है। शिकायत दर्ज होने के बाद महिला का मेडिकल जांच करवाया गया। मेडिकल जांच में महिला के साथ हुए दुराचार की पुष्टि हुई है और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो कि बचाव के दौरान आए हैं। 

वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है। जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ