शिमला/नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष को कोरोना ने कई तरह के परेशानियों में डाल दिया। बता दें कि आशीष टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुके हैं और 75 किलो भारवर्ग में मुक्केबाजी करते हैं।
पसीने की वजह से हुए संक्रमित:
बता दें कि 28 फरवरी को आशीष बॉक्सम टूर्नामेंट खेलने के लिए कैसिलॉन (स्पेन) रवाना हुए थे। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा और फाइनल तक भी पहुंचे। लेकिन फाइनल तक के सफ़र में कोरोना ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। बकौल आशीष वजन सही रखने के लिए वह लगातार कसरत कर रहे थे, इसी दौरान किसी दुसरे मुक्केबाज के पसीना की वजह से वह संक्रमित हो गए होंगे।
स्पेन के एक कमरे में एक महीने के लिए हुए कैद:
कोरोन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से आशीष फाइनल खेलने से भी वंचित रह गए। आशीष के साथ-साथ उनके साथी खिलाड़ी सिमरनजीत कौर, सुमित सांगवान और मोहम्मद होसामुद्दीन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी का रिपोर्ट जल्द ही निगेटिव भी आ गया लेकिन आशीष कोरोना के चपेट से उबड़ नहीं पाए।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी खिलाड़ी स्पेन से भारत लौट आए लेकिन आशीष को एक महीने तक ही स्पेन में खुद को एक कमरे में कैद कर रखना पड़ा।
हालांकि, इस अवधि में फेडरेशन ने उनकी काफी मदद की। स्पेन में एक महीने का एकांतवास बिताने के बाद आशीष अभी हिमाचल प्रदेश स्थित अपने घर में हैं और जल्द एनआईएस पटियाला में ओलंपिक की तैयारियां शुरू करने जा रहे हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks