आमने-सामने से भिड़ी हिमाचली दंपति की बाइक; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

आमने-सामने से भिड़ी हिमाचली दंपति की बाइक; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

शिमला डेस्क: रिश्तेदारी में उत्तराखंड गए हिमाचल के एक परिवार की वापस लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के सहसपुर में धर्मावाला चौक पांवटा रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का

बता दें कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब निवासी झंडू राम के पुत्र गुलाब सिंह अपनी पत्नी बबली देवी के साथ देहरादून के पास धर्मावाला गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेत में गेहूं की फसल काट रहे ITBP जवान पर चली गोलियां, टूटी जीवन की डोर

सामने से आ रही दूसरी बाइक पर भी सिरमौर के ही एक दंपति सवार थे। उनकी पहचान गांव सिलाई निवासी जालम सिंह के पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। दुघटना के बाद घायलों को एंबुलेंस सेवा से लेहमन अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  150 मीटर गहरी खाई में समा गई स्कॉर्पियो, नहीं बचाए जा सके तीन लोग

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दी गई, लेकिन पांवटा साहिब निवासी गुलाब सिंह की स्थिति काफी नाजुक थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान वह जिंदगी से जंग हार गए। वह हिमाचल लोक निर्माण विभाग में मेट के पद पर कार्यरत थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ