शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आपकी सृजनात्मक सोच आपको उचित स्थान दिलाएगी. आपके ज्ञान और कौशल में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है.
मेष (Aries) : आज के दिन कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है. क्या न करें- आज समय पर काम समाप्त करने की कोशिश करें.
वृष (Taurus) : आज काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे. आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा. क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें खुद उसे पूरा करें.
मिथुन (Gemini) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं. उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं. क्या न करें- जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं तो बेहतर होगा.
कर्क (Cancer) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं. आज खर्चों में तेजी रहेगी. कमाई के साथ व्यय भी समान रूप से बना रहेगा. क्या न करें- भटकाव और भ्रम से बचें.
सिंह (Leo) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है. आप मेहनत से भागेंगे नहीं. आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे. क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे.
कन्या (Virgo) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है. बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता देखी जा सकती है. क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks