शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आपकी सृजनात्मक सोच आपको उचित स्थान दिलाएगी. आपके ज्ञान और कौशल में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है.
तुला (Libra) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी. परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे. कोर्ट- कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं. क्या न करें- दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है.
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है. यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा. इनसे सावधान रहें. क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है.
धनु (Sagittarius) : आज आपका हौसला बुलंद रहेगा. कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा विजय पाने में कामयाब भी होंगे. क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं.
मकर (Capricorn) : आज के दिन आप कुछ नए काम पर विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे. क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें.
कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं, अपने काम में आपका पूरा ध्यान लगा रहने वाला है. क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं.
मीन (Pisces) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी. क्या न करें- आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks