शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें. उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें. सुदूर यात्रा का योग बन रहा है. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए इस वर्ष अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मेष (Aries) : आज यात्रा सुखद व मनोरंजक होगी. जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग है. क्या न करें- पैसा फंसने का योग बन रहा है.
वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. किसी शुभ कार्य के होने का संकेत हैं. क्या न करें- आज शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं,अत: किसी विवाद में न पड़ें.
मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. धन की आवक बनी रहेगी. किसी खास काम को लेकर विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार न दें.
कर्क (Cancer) : आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी. खर्च की अधिकता रहेगी. इस पर कंट्रोल करने की कोशिश करें. क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है.
सिंह (Leo) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे. कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा. क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है.
कन्या (Virgo) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा. क्या न करें - इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें. कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks