राशिफल 03 अप्रैल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 03 अप्रैल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें. उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें. सुदूर यात्रा का योग बन रहा है. विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए इस वर्ष अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

तुला (Libra) : आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें - आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा.

वृश्चिक (Scorpio) : आज धर्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. किसी विशेष कार्य में पिता व उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें - सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है.

धनु (Sagittarius) : आज आप अपने करीबियों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे. मेहनत एवं अनुभव द्वारा नवीन स्थिति को पाएंगे. क्या न करें - आज विषम परिस्थितियों में भी आपको साहस बनाए रखना होगा.

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा. क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है.

कुंभ (Aquarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें - आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें.

मीन (Pisces) : आज प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है. बहस करने से बचें. मनोरंजन के लिए समय निकालें. क्या न करें - आज क्रोध की वजह से संबंध कमजोर होने का डर रहेगा. अत: क्रोध करने से बचें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ