शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे. इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे. अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा. आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे.
तुला (Libra) : आज के दिन संतान पक्ष की ओर से थोड़ा तनाव मिल सकता है. बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है. क्या न करें- आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे व विद्वान लोगों की संगति मिलेगी. क्या न करें- आज आप शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.
धनु (Sagittarius) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है. आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा. क्या न करें- मधुमेह, थायरॉइड या ओबेसिटी हो तो विशेष ध्यान रखें.
मकर (Capricorn) : आज आपका साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा. संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है. सुदूर की यात्रायें फलदायी होंगी. क्या न करें- आज जीवनसाथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है.
कुंभ (Aquarius) : आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं. विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं तो इंतजार खत्म होगा. क्या न करें- शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा.
मीन (Pisces) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा. भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है. क्या न करें- आज अनावश्यक ही किसी भी तरहï के विवादों में न उलझें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks