राशिफल 06 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 06 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल कार्यों में प्रगति होगी. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. व्यापार में उन्नति होगी. आर्थिक तरक्की मिलेगी. धनागमन के लिए यह वर्ष अच्छा है. परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. घूमने-फिरने की योजना बन सकती है.

मेष (Aries) : आज बाधा दूर होकर कार्य बनेंगे. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. राजनीतिक क्षेत्र में सफलता का योग है. क्या न करें- अनावश्यक साहस न दिखावें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

वृष (Taurus) : नई योजना बनेगी. कार्यसिद्धि होगी. जोखिम न उठाएं. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. क्या न करें- आज शराब से दूर रहें क्योंकि यह नींद में बाधा डालकर आराम से महरूम कर सकती है.

मिथुन (Gemini) : जीवनसाथी की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. क्या न करें- अपनी अनावश्यक सोच पर अंकुश रखें. स्पाइसी या गरिष्ठ भोजन से बचें.

कर्क (Cancer) : आज झंझटों से दूर रहें. जोखिम न लें. दूसरों से अपेक्षा न करें. फालतू खर्च होंगे. अस्वस्‍थता रहेगी. दुर्घटना से बचें. क्या न करें- कुसंगति से बचें.

सिंह (Leo) : शुभ समाचार मिलेंगे. कानून का पालन करें. निवेश शुभ रहेगा. अचानक हानि-लाभ की घटनाएं घटेंगी. क्या न करें- शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें.

कन्या (Virgo) : वाणी पर नियंत्रण रखें. अस्वस्थता रहेगी. जोखिम-जमानत के कार्य टालें. झंझटों में न पड़ें. मेहनत का फल मिलेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. क्या न करें- जीवन में एक संतुलन भी बनाए रखें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ