शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आमदनी या आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. धनागमन भी होगा. जीवनसाथी संग भावनात्मक सहयोग का आदान-प्रदान होगा. धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी. पूंजी निवेश के लिए प्रॉपर्टी को प्राथमिकता देना सही निर्णय हो सकता है.
मेष (Aries) : आज व्यापार में वृद्धि के योग हैं. ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें. खान-पान में संयम बरतें.
वृष (Taurus) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है. विजातीय आकर्षण रहेगा. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. क्या न करें- आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.
मिथुन (Gemini) : आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे. व्यापार में नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. क्या न करें- आज बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें.
कर्क (Cancer) : आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. घर पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा. क्या न करें- आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें.
सिंह (Leo) : आज प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. दूसरों पर बहुत अधिक निर्भरता नुकसानदेह साबित हो सकती है. क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, नुकसान संभव है.
कन्या (Virgo) : तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा. क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks