शिमला। हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आमदनी या आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. धनागमन भी होगा. जीवनसाथी संग भावनात्मक सहयोग का आदान-प्रदान होगा. धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी. पूंजी निवेश के लिए प्रॉपर्टी को प्राथमिकता देना सही निर्णय हो सकता है.
तुला (Libra) : आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. क्या न करें- आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें. अपने से छोटों पर हावी होने की कोशिश न करें.
धनु (Sagittarius) : आज धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. सोच-विचारकर ही कदम आगे बढ़ाएं.
मकर (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.
कुंभ (Aquarius) : आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिन भर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. क्या न करें- आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें.
मीन (Pisces) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks