सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जयराम कैबिनेट की अगली बैठक की डेट सामने आई है। दोबारा से प्रदेश पर हावी हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच अगले 9 अप्रैल को कैबिनेट की इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान कई अहम् फैसले लिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: किसी काम नहीं आई जयराम सरकार: शहीद के परिजनों ने खुद बनाई प्रतिमा, खोला म्यूजियम

आठ अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में चर्चा होगी। इसके बाद सरकार की ओर से क्या-क्या बंदिशें लगाई जानी हैं इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में और भी बंदिशें लगाने का लेकर निर्णय लिया जा सकता है। हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य सचिव इस बारे में प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा कुछ पदों को भरने का भी ऐलान किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: स्वर्णिम रथ यात्रा पर रोक, समारोह में अब इतने लोग होंगे शामिल, जानें

हिमाचल में एक तरफ कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच सैलानियों का आना जारी है। बता दें प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। प्रदेश के पांच जिले शिमला, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में इसके ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कैबिनेट की बैठक में कोरोना का विषय अहम् मसला होगा। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ