जयराम सरकार का बड़ा फैसला: स्वर्णिम रथ यात्रा पर रोक, समारोह में अब इतने लोग होंगे शामिल, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार का बड़ा फैसला: स्वर्णिम रथ यात्रा पर रोक, समारोह में अब इतने लोग होंगे शामिल, जानें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही बैठक में फैसला लेते हुए हिमाचल की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर 15 अप्रैल से शुरू होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश सरकार के आगामी आदेशों तक इस पर रोक जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी: धर्मशाला में होगा टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच!

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने शादी एवं अन्य समारोहों में भी लोगों की भीड़ को लेकर पांबदी लगाई गई है। अगले आदेश तक इनडोर शादी समारोहों में 50 लोगों  और अधिकतम 200 आउटडोर में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा केवल 50 व्यक्तियों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गंदे मैसेज करने वाले युवक को युवती ने बीचबाजार जड़े चप्पल, लोगों ने भी धोया हाथ

उन्होंने कहा कि इस वायरस के प्रसार की जांच के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन सिलिंडर, वैक्सीन, पीपीई किट, फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है। बहुत जल्द चौक मेडिकल कॉलेज में कोविड रोगियों के लिए अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए जाएंगे और 28 नर्सों के नए पास बैच को नाहन मेडिकल कॉलेज में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेजों में वैकल्पिक बेड क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए कर दिया पार्टी से आउट

सीएम ने कहा कि जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि एक अभियान मोड में कोविड-19 के लिए टीकाकरण और परीक्षण करें और इसके अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से भी संपर्क करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अस्पतालों में चिकित्सा उपचार के लिए सलाह दी जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों पर लोगों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया गया है। उधर, हिमाचल कैबिनेट की बैठक नौ अप्रैल को प्रस्तावित है। इस बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले हो सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ