यह भी पढ़ें: पंडित सुखराम का बड़ा बयान: बेटे को विधायक, पोते को सांसद देखने की इच्छा
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को पुलिस ने धर्मपुर-कसौली मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और सट्टे के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं, इसलिए जिस्मफिरोशी के धंधे की भी आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में टकरा गए कार और टैंकर, एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस ने बाहरी राज्यों के करीब 35 से 40 युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को होटल में अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। छापे के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों ने भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बड़े पैमान पर सट्टे का धंधा चला रहा था। मामले में बुधवार रात तक बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks