हिमाचल: किशोर ने दोस्त के सिर पर दे मारा बल्ला, PGI गया पर नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: किशोर ने दोस्त के सिर पर दे मारा बल्ला, PGI गया पर नहीं बचा

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत वनतुंगली में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को बैट से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने धारा 304 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप भी एक नाबालिग पर ही लगे हैं। दोनों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके चलते वारदात अंजाम दी गई।

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: 65 वर्षीय बजुर्ग ने लूटी 4 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि वनतुंगली के दोनों नाबालिग क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दूसरे को बल्ले से बुरी तरह से पीट दिया। परिजन घायल को टांडा अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देख पीजीआई रेफर किया गया लेकिन घायल नाबालिग ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: बड़ी बात कह गए सीएम जयराम: मंडी को महसूस नहीं होने देंगे MLA अनिल शर्मा की कमी

मामला पुलिस तक पहले ही पहुंच चुका था। नाबालिग की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मृतक मोहित (15) के पिता बलबीर ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे पर उनके ही गांव के एक नाबालिग ने जान से मारने के इरादे से बल्ले से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ