शिमला: हिमाचल के कांगड़ा से घूस लेने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर अधिकारी को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग कांगड़ा कार्यालय के एक जेई को 40 हजार रूपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. कुलदीप नाम का यह घूसखोर अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के बाबा बडोह उप मंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट
एचपीडब्ल्यूडी विभाग के ही एक ठेकेदार ने विजलेंस से शिकायत की थी कि उक्त अधिकारी काम के एवज में 40 हजार रूपए बतौर घूस मांग रहे हैं. ठेकेदार की शिकायत पर विजलेंस की टीम ने जाल बिछाकर जे.ई को रंगे हाथों दबोच लिया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सहकर्मी ने कार्यस्थल पर ही लूट ली महिला की आबरू, शरीर पर मिले निशान
साथ ही इससे पहले ऊना जिला में भी रिश्वत के मामले सामने आए हैं। ऊना जिला में एक तहसीलदार और गगरेट की एसबीआई शाखा के मैनेजर और लोन एजेंट को भी रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks