यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्री का PA बजा रहा था हूटर, पुलिस ने रोका-कुचला और चालान भी थमा दिया
मिली जानकारी के मुताबिक़ बुधवार रात को पुलिस की एक टीम ने बजौरा नाके में मनाली की तरफ से आ रही एक बस को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। इस दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, तो फिर जब शक होने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली गई। जिसमें से छह किलो 528 ग्राम चरस बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार पकड़ी गई चरस की कीमत 13 लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान
वहीं, पुलिस युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान खुशविंद उम्र 20 वर्ष मानपुर जिला बांदा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए इस बारे में कहा कि युवक ने चरस को कहां से लाया इसकी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks