यह भी पढ़ें: हिमाचल: टावर से गिरा 20 वर्षीय युवक, टूटी जीवन की डोर
SP ने बताया कि 26 मार्च को जरी क्षेत्र में पार्वती नदी से एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसका पोस्टमार्टम कराया। DNA टेस्ट भी कराया गया, जिससे शव की शिनाख्त हुई। शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। रोहित अपने दोस्तों के साथ 12 फरवरी को दिल्ली से हिमाचल घूमने आया था। 13 फरवरी को सभी दोस्त कसोल पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: HPU में खेला: अगली कक्षा के लिए जमा कर दी फीस, पिछली में फेल हो गए छात्र
14 फरवरी को सभी घूमने के लिए मणिकर्ण पहुंचे। इस दौरान रोहित पार्वती नदी के किनारे बड़े पत्थर पर अपने दोस्तों के साथ बैठा था। अचानक रोहित का संतुलन बिगड़ गया और वह पार्वती नदी में गिर गया। पानी का प्रवाह और नदी गहरी होने के कारण दोस्त रोहित को नहीं बचा पाए। इसके बाद लगातार एक सप्ताह तक युवक को तलाश करने के लिए स्थानीय रेस्क्यू दल और पुलिस ने अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
यह भी पढ़ें: वीडियो: हिमाचल में हरियाणवियों की दबंगई: टोल कर्मी को धो डाला- 2 लोग हुए अरेस्ट
पुलिस ने हालांकि इसके लिए ड्रोन की सहायता भी ली, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद 26 मार्च को पार्वती नदी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। इसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks