यह भी पढ़ें: मतदान में गड़बड़: बूथ तक जाकर बैरंग लौटे 2 दर्जन से अधिक वोटर, जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार इस बवाल के चलते कुछ देर के लिए मतदान रोकना भी पड़ गया। इसके पीछे कारण ऐसा रहा कि कांग्रेस की तरफ से जो वार्ड नंबर 6 में पोलिंग एजेंट बिठाए गए थे, उन्होंने कुछ युवतियों को मतदान करने से रोका और उन्होंने सवाल उठाए कि मतदान करने आईं युवतियों का पता कहीं और का है और आई कार्ड कहीं और का है। इस बात को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की महिला प्रत्याशियों के पति आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ें: Live: हिमाचल में वोटिंग जारी- कहीं EVM खराब, कहीं वोटर की बिगड़ी तबियत; जानें कितने वोट पड़े
इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस ने जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम को इस बारे में सूचना दी। फिर एसडीएम मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी शीतल गुप्ता के पति मनोज गुप्ता द्वारा बताया गया कि कांग्रेस की तरफ से पोलिंग एजेंट जिन्हें अंदर बिठाया गया था, उनकी सूचना के अनुसार कुछ युवतियां वोट डालने आई थीं। उनके पास पता कहीं और का और आईकार्ड किसी दूसरी जगह का था। दोनों एड्रेस आपस में मेल नहीं खा रहे थे। इसको लेकर उन्होंने वोटिंग पर चैलेंज किया है।
यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी रेखा साहनी के पति ने भरत साहनी ने बताया कि कोई फर्जी वोट करने आ रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वोट करने का अधिकार सभी को है। मौके पर पहुंचे सोलन के एसडीएम अजय यादव ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया के दौरान उन्हें शिकायत आई थी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों को वोट पर चैलेंज करने के निर्देश दिए हैं उसके बाद अब वोटिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks