शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम, छह नगर पंचायत और 128 पंचायत प्रधान की सीटों पर आज मतदान का आयोजन किया गया। मतदान संपन्न होने के बाद रिजल्ट आने भी शुरू हो गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार नगर पंचायत चिढगांव और कंडाघाट का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया है। शिमला जिला के उपमंडल रोहडू की नवगठित नगर पंचायत चिढ़गांव में 7 वार्डों में से 6 पर कांग्रेस विजयी रही, तो वही 1 में बीजेपी विजयी रही। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को हुए कंडाघाट नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने सात सीटों में से छह पर कब्जा किया है।
कंडाघाट में ये हुए विजेता
जीतने वाले भाजपा समर्थित उम्मीदवार वार्ड नंबर एक से जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर तीन से सुषमा, वार्ड नंबर चार से किरण बाला, वार्ड नंबर पांच से मनीष सूद, वार्ड नंबर छह से स्नेह और वार्ड नंबर 7 से गीता देवी थीं। वार्ड नंबर दो से लोन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पुनीत शर्मा जीते। बता दें कि कंडाघाट नगर पंचायत ने आज अपने सात वार्डों में 78.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। हालांकि, नगर पंचायत चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं हुए थे, लेकिन ये नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में आए हैं।
नगर पंचायत चिढ़गांव में कांग्रेस का जलवा
यहां पर भी नगर पंचायत चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं हुए थे, लेकिन कांग्रेस समर्थित 6 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और बीजेपी का केवल एक ही उम्मीदवार जीत सका है.
- वार्ड नंबर 1।चिढगाँव-1( महिला आरक्षित) से:- विद्या देवी को 54 वोट पड़े है। तो वही रिपना को 89 , बबीता को 162 और नोटा 2 ।
- वार्ड नंबर 2।चिढगाँव-2( महिला आरक्षित) से :- आशू 76, बेबी ठाकुर 90 ।
- वार्ड नंबर 3।भौडा बाजार (अनुसूचित जाति) से:- मीर सुख 83, प्यारे लाल-79 नरेंदर -1 ।
- वार्ड नंबर 4। भौडा कालोनी (महिला आरक्षित) से:- पुष्पा177, कविता 144, शारदा देवी 2 ।
- वार्ड नंबर 5। अप्पर और लोअर भौडा (महिला आरक्षित) से:- सरला देवी निर्विरोध चुनी गई है।
- वार्ड नंबर 6। सुधा (सामान्य) से:- राज कुमार187, ललित सिंह150 ।
- वार्ड नंबर 7।मादली (सामान्य) से :- प्रमोद 90, भीष्म 82 ।
- शाम 4 बजे मतदान की समाप्ति तक कुल 78.80 फीसदी मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks