पालमपुर में बीजेपी गुल्ल: 7 में से 5 पर कांग्रेस जीती, दो पर निर्दलीय- मतगणना जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पालमपुर में बीजेपी गुल्ल: 7 में से 5 पर कांग्रेस जीती, दो पर निर्दलीय- मतगणना जारी

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम, छह नगर पंचायत और 128 पंचायत प्रधान की सीटों पर आज मतदान का आयोजन किया गया। मतदान संपन्न होने के बाद रिजल्ट आने भी शुरू हो गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार नवनिर्मित नगर निगम पालमपुर में बीजेपी को करार झटका लगता नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: नगर पंचायत चिढगांव और कंडाघाट का रिजल्ट आउट, कहीं BJP तो कहीं कांग्रेस

अबतक सामने आए कुल 7 वार्डों के परिणाम के अनुसार कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, निर्दालीय उम्मिदवारों को दो सीट पर सफलता मिली है। वहीं, अबतक सूबे के सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका है। बता दें कि पलामपुर में आज कुल 15 वार्डों पर चुनाव का आयोजन किया गया था। ऐसे में अभी 8 सीटों पर चुनाव के रिजल्ट आने बाकी हैं, जिससे बीजेपी की उम्मीद जुडी हुई है। 

अंतिम परिणाम अभी सामने आने बाकी हैं। हमारे साथ जुड़े रहें। हम आपको लगातार सबसे तेज और ताजा अपडेट देते रहेंगे। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ