यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना
समखेतर वार्ड के कन्या स्कूल मंडी बूथ पर मतदान करने पहुंचे 93 वर्षीय सुखराम के साथ उनके बेटे और बीजेपी विधायक अनिल शर्मा और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पोते आश्रय शर्मा मौजूद रहे। वहीं, मतदान के बाद पंडित सुखराम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इच्छा है कि पोते आश्रय शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का सांसद और पुत्र अनिल शर्मा को मंडी सदर का एक बार फिर विधायक बनता देखूं। इस मौके पर मंडी वासियों का आभार भी जताया।
आज आने वाले परिणाम पर टिका है शर्मा परिवार का भविष्य!
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में पंडित सुखराम ने अपने बेटे के बीजेपी सरकार मंत्री होते हुए भी पोते आश्रय शर्मा को लोकसभा के चुनाव मैदान में उतार दिया था। इन चुनावों में आश्रय शर्मा को जहां बीजेपी के हाथों मुंह की खानी पड़ी थी। वहीं, पार्टी से दगाबाजी करने के आरोप में अनिल शर्मा के हाथों से मंत्री पद भी छीन लिया गया था। इस सब के बीच नगर निगम के चुनावों में अनिल शर्मा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली है। जिसके चलते माना जा रहा है कि अनिल शर्मा को पार्टी अगले चुनावों में टिकट नहीं देगी।
यह भी पढ़ें: कांग्रेसी पिता और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे BJP के अनिल आज भी नहीं चुप बैठे..
वहीं, कांग्रेस की तरफ से टिकट पाने के लिए अनिल और उनके परिवार को पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और उनकी बेटी से चंपा ठाकुर से भीतर की जंग लड़नी होगी। ऐसे में इस पूरे राजनीतिक समीकरण का अंत क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आज सामने आने वाले नगर निगम के चुनावों के परिणाम भी इस मामले में अहम् भूमिका निभाने वाले हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks