परीक्षा के डर से फंदे पर झूल गया किशोर, बच गई जान; छात्र पढ़ें PM मोदी का मंत्र

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

परीक्षा के डर से फंदे पर झूल गया किशोर, बच गई जान; छात्र पढ़ें PM मोदी का मंत्र

सिरमौर: परीक्षा के तनाव में छात्र अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। ताजा मामला सिरमौर जिला स्थित पांवटा साहिब से है।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के देवी नगर में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र ने परीक्षा के तनाव में गुरुवार सुबह पंखे से लटक कर जान देने की कोशिश की। गनीमत रहा कि समय रहते इसकी भनक परिजनों को लग गई और आनन फानन में बच्चे को पंखे उतार कर उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरियों की बहार: 379 पदों के लिए जारी हुई अधिसूचना, यहां देखें

सिविल अस्पताल में छात्र की स्थिति नाजुक पाए जाने पर प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में छात्र का इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार छात्र की स्थिति नाजुक है।

PM मोदी भी देते हैं परीक्षा के तनाव से मुक्ति का टिप्स:

घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस टीम का भी कहना है कि बच्चे ने पढ़ाई की टेंशन में ये कदम उठाया है। अभी तक छात्र का बयान नहीं लिया गया है। छात्र का बयान कलमबद्ध होने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो पाएगी।


बता दें कि स्कूलों में छात्रों को तानव से मुक्त करने हेतु काउंसिलिंग क्लासेज चलाये जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी छात्रों से हर समय संवाद कर उन्हें परीक्षा की टेंसन से दूर रहने को कहते हैं और इस संबंध में टिप्स भी देते रहते हैं। छात्रों को पीएम मोदी की टिप्स फॉलो करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ