हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पहले कार को ठोंका फिर पुलिसवाले पर चढ़ा दी बोलेरो, भागने के बाद हुआ अरेस्ट

किन्नौर: चार पहिया वाहन को हवाई जहाज की तरह चलाने का खामियाजा अक्सर राह चलते निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला किन्नौर जिले के रिकांगपिओ का है। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले सैलून के सामने खड़े एक कार को टक्कर मारी, जिसके बाद सड़क किनारे खड़े एक पुलिस कर्मी को भी अपने चपेट में ले लिया।

बता दें कि मामला बीते 3 अप्रैल का है। कल्पा के रहने वाले विनोद सागर की कार रात करीब पौने 8 बजे एनएच-05 पर स्थित टाटा मोटर्स खनेरी के समीप हेयर सैलून के बाहर खड़ी थी। 

इसी समय एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो चालक ने वाहन नहीं रोकी और कुछ ही दूरी पर सामने खड़े एचएचसी रणजीत सिंह को भी अपने चपेट में ले लिया।

दूसरी टक्कर मारने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में पुलिस कर्मी रणजीत सिंह को काफी गंभीर चोटें आई हैं। विनोद के बयान पर आईपीसी की धारा 279, 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा-187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, पुलिस ने उक्त बोलेरो को भी किन्नौर के भावानगर से बरामद कर लिया है। साथ ही चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिसकर्मी रणजीत सिंह इलाजरत हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ