रामस्वरुप शर्मा: पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी नहीं उठा पाई बीजेपी सांसद के राज से पर्दा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

रामस्वरुप शर्मा: पोस्टमोर्टम रिपोर्ट भी नहीं उठा पाई बीजेपी सांसद के राज से पर्दा

नई दिल्ली/मंडी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा (63) की मौत से पर्दा नहीं उठा पाई है। दिल्ली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद फाइनल ओपिनियन (अंतिम निर्णय) दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने सांसद के विसरा को बुधवार को जांच के लिए यशवंत पैलेस स्थित एफएसएल में भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर से लौट रहा युवक खाई में समाया, टूटी जीवन की डोर

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की पोस्टपार्टम रिपोर्ट मंगलवार शाम को नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस को मिल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सांसद के गले पर रस्सी से दबने के लिए निशान(लेगीचर मार्क ऑन हिज नेक) हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ये लाइन खुदकुशी की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिजल्ट अभी(रिजल्ट अवेटेड) आना है। सांसद की मौत कैसे हुई इसको लेकर फाइनल ओपिनियन विसरा रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हुए इस 13 करोड़ के घोटाले में बुरा फंसे कांग्रेस नेता, हुए गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विसरा जांच के लिए भेजा जाता है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विसरा बुधवार को जांच के लिए भेज दिया। विसरा को यशवंत पैलेस स्थित एफएसएल में जांच के लिए भेज गया है। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने सांसद के दोनों मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए सोमवार को भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें: डबल सुविधा: UP के 27 मार्गों पर दौड़ेंगी HRTC की बसें, 1026 km लंबे लेह-दिल्ली रूट पर भी

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा 17 मार्च को बी-203 गोमती अपार्टमेंट में अपने आवास में पंखे से लटके मिले थे। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस ने इस मामले में खुदकुशी की कार्रवाई की है। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद के शव का पोस्टमार्टम 17 मार्च को ही हो गया था। आरएमएल अस्पताल के तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ