गज़ब हिमाचल: मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्राइवेट अस्पताल में निगेटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

गज़ब हिमाचल: मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्राइवेट अस्पताल में निगेटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। इस सब के बीच सूबे में वैक्सीनेशन का दौर भी जोरों पर चल रहा है और वैक्सीन लगवाने के बाद भी ढेरों लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से वैक्सीन की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश से अब एक अलग ही लेवल का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश के मेडिकल कॉलेज नाहन में कोरोना पॉजिटिव आया युवक चंद घंटों बाद निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाता है तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव हो जाती है। अब दो अस्पतालों की अलग-अलग रिपोर्ट आने से जहां असमंजस पैदा हुआ, वहीं कोविड टेस्ट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में लिए गए सैंपल की दोबारा से जांच कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: धूमल बजा रहे बीजेपी का डंका: पूर्व सैनिक के साथ दर्जन भर लोग पार्टी में हुए शामिल

अब एक तरफ जहां मेडिकल कॉलेज की लैब में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां इसके विशेषज्ञ भी हैं. वहीं, दूसरी तरफ निजी अस्पताल में भी टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बाकायदा एमसीआई ने भी मान्यता दी है। लिहाजा, सही रिपोर्ट कौन सी है, इस पर असमंजस है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 मार्च को शिलाई इलाके का एक युवक मेडिकल कॉलेज नाहन आया था। उसे खांसी की समस्या थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: आधी रात इस जिले में डोली धरती, जानें कितनी रही भूकंप की तीव्रता

जैसा कि आप सबको पता है कि मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने के बाद उसे कोविड टेस्ट के लिए कहा गया। ऐसे में जांच के बाद 31 मार्च को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन, युवक संतुष्ट नहीं हुआ। क्योंकि इससे पहले ही 25 मार्च को शिलाई में ही करवाए टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। ऐसे में तसल्ली के लिए युवक ने एक निजी अस्पताल में जाकर भी टेस्ट करवाया। कुछ ही घंटों बाद इसकी रिपोर्ट आई तो वह निगेटिव निकली। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में वैक्सीन पर लगातार उठ रहे सवाल: दोनों डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी हुई पॉजिटिव

इसके बाद युवक दोबारा मेडिकल कॉलेज गया और रिपोर्ट पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां कुछ देर के लिए बहस भी हुई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने युवक से लिखकर लिया और उसे डिस्चार्ज कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक़ युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे पॉजिटिव ही माना जाएगा। उसे चिकित्सक ने होम आईसोलेशन में रहने को कहा है। उनका कहना है कि मामला अस्पताल प्रशासन के ध्यान में है। निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से लिए गए सैंपल की पुन: जांच की जाएगी। इसके आदेश दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ