यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरियों की बहार: 379 पदों के लिए जारी हुई अधिसूचना, यहां देखें
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रात्रि साढ़े नौ बजे पवन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक से वापिस अपने घर डंगोह खास आ रहा था। इस बीच पुराना तालाब के पास पहुंचने पर बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks