हिमाचल: आपस में भिड़ीं दो बाइक फिर ट्रक के नीचे आ गया बाइक सवार, नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: आपस में भिड़ीं दो बाइक फिर ट्रक के नीचे आ गया बाइक सवार, नहीं बचा

कांगड़ा: हिमाचल के कांगड़ा जिले से सड़क दुर्घटना एक बहुत ही अजीबो गरीब खबर सामने आ रही है। बता दें कि हरिपुर थाना क्षेत्र के भंगवार के समीप 2 बाइकों की भिड़ंत हुई। भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार देर शाम की है। ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हुई है। मृतक की पहचान भंगवार गांव के रहने वाले लाल चंद के 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं बचाया जा सका

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार नहीं थी कि सवारियों की मौत हो जाए। लेकिन तुरंत पीछे से आ रही ट्रक की वजह से यह दुर्घटना जानलेवा हो गई। दूसरे बाइक पर सवार संदीप नामक युवक भी घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। 

यह भी पढ़ें: सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ