यह भी पढ़ें: कांग्रेसी पिता और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे BJP के अनिल आज भी नहीं चुप बैठे..
बतौर रिपोर्ट्स, चुनाव के दौरान सोलन के वार्ड नंबर पांच में एक इवीएम मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। मौके पर एसडीएम ने पहुंच कर वहां मौजूद प्रीसाइडिंग अफसर को झाड़ लगा दी, जिसके बाद वहां मौजूद अफसर को चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी हालत में सोलन के अस्पताल में भर्ती किया गया और उसके बाद उनकी इसीजी सहित अन्य टेस्ट करवाए गए। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया गया। हालांकि, अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन फ़िलहाल चिकित्सकों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी चल बसे सहायक जिला न्यायवादी, जानें
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच में सुबह मतदान करीब नौ बजे यानि एक घंटा देरी से शुरू हुआ था। वार्ड में दो इवीएम मशीनें लगवाई गयी थी, जिनमें से एक मशीन ने काम करना बंद कर दिया। पूरे मामले की जानकारी वहां पर मौजूद अफसरों ने एसडीएम सोलन को दी। सोलन के एसडीएम अजय कुमार यादव फ़ौरन वार्ड नंबर पांच के मतदान केंद्र सेंट ल्यूक्स पहुंचे और खराब मशीन के निकट ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों पर भड़क गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक से जा भिड़ी बाइक, नहीं बचा युवक- युवती पहुंची अस्पताल
जब एसडीएम ने प्रीसाइडिंग अफसर अश्विनी वर्मा को डांटा तो वह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले गए। इसके बाद उनके स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी को डयूटी पर लगाया गया और कुछ समय के बाद मशीन को ठीक करवा दिया। एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव बताया कि मशीन खराब होने के बाद वह सेंट ल्यूलक्स स्थित मतदान केंद्र गए थे। वहां, एक कर्मचारी को चक्कर आ गया था जिन्हें अब अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks