हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक से जा भिड़ी बाइक, नहीं बचा युवक- युवती पहुंची अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक से जा भिड़ी बाइक, नहीं बचा युवक- युवती पहुंची अस्पताल

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित कुनिहार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवती बुरी तरह से घायल हुई है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव: आपस में भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों के पति, SDM को आना पड़ा

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास पेश आया। बताया गया कि बाइक चालक कुनिहार से अर्की मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान पुराने बस स्टैंड के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक के साथ बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें अर्की के असलू गांव के रहने वाले 21 वर्षीय प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन दिन बाद घर पहुंची शहीद की पार्थिव देह, देखते ही बेसुध हुई पत्नी

वहीं, एक युवती घायल हुई है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, युवती को आईजीएमसी रफेर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कुनिहार-अर्की मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ