जरूरी खबर: इंटरस्टेट रूट पर चलने वाली HRTC बसों की बदलेगी टाइमिंग! पढ़ें रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जरूरी खबर: इंटरस्टेट रूट पर चलने वाली HRTC बसों की बदलेगी टाइमिंग! पढ़ें रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से काफी से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के कहर के बीच इंटरस्टेट रूट पर चलने वाली HRTC बसों की टाइमिंग में बदलाव किए जाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते साल कोरोना काल के दौरान अच्छा ख़ासा नुकसान झेलने वाला हिमाचल पथ परिवहन निगम इस बार अपनी गलतियां नहीं दुहराना चाहेगा। इसी वजह से प्रदेश सरकार इंटरस्टेट रूट पर चलने वाली HRTC बसों की टाइमिंग में बदलाव करने के बारे में मंथन कर रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्री का PA बजा रहा था हूटर, पुलिस ने रोका-कुचला और चालान भी थमा दिया

इस बारे में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह का एक बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली, पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगने से बस रूटों की समयसारिणी में बदलाव हो सकता है। परिवहन निगम के अधिकारियों को इसका प्लान तैयार करने के ल्रिए कहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान

जैसा कि आप सबको पता है कि कोरोना के व्यापक प्रसार को देखते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसके चलते बसों की टाइमिंग में बदलाव किया जाना बेहद जरूरी हो गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से इसे लेकर निगम के अधकारियों एक प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ इन राज्यों में जहां HRTC की बसें जाती हैं, वहां रात 10 बजे से कर्फ्यू लगेगा। ऐसे में HRTC को अपनी बसे गंतव्य स्थल तक इससे पहले पहुंचानी होंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 13 लाख रूपए की चरस के साथ पकड़ा गया UP का युवक

कल यानी की 9 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर सरकार द्वारा निर्णय भी लिया जा सकता है। वहीं, इस पूरे मसले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि SOP के तहत बाहरी राज्यों के रूटों पर बसें भेजी जानी हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में निगम की दर्जनों बसें रात को पहुंचती हैं, जबकि कई बसे रात को दिल्ली से शिमला, धर्मशाला और कुल्लू-मनाली को पहुंचती हैं। ऐसे में इन राज्यों में कर्फ्यू लगने से रूट प्रभावित हो रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ