हिमाचल ट्रेवल हिस्ट्री वाले टूरिस्ट हो रहे कोरोना के शिकार; दिल्ली के 13 छात्रों का रिपोर्ट पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल ट्रेवल हिस्ट्री वाले टूरिस्ट हो रहे कोरोना के शिकार; दिल्ली के 13 छात्रों का रिपोर्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली/ चंबा। हिमाचल में छुटियाँ बिताने दिल्ली से आए छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के 13 छात्र और दो स्टाफ मेंबर्स हिमाचल ट्रिप पर आए थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नगर निगम चुनाव के बीच वायरल हुआ ऑडियो टेप, पत्नी-मां की धमकी तक दे डाली

ट्रिप पर आए सभी छात्र और स्टाफ मेंबर्स चंबा जिला स्थित डलहौजी में रुके हुए थे। हिमाचल से लौटने के बाद छात्रों का कोरोना जांच दिल्ली में कराया गया। जहां उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। चिंता की बड़ी वजह यही है कि दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए छात्रों का ट्रेवल हिस्ट्री हिमाचल प्रदेश का है।

यह भी पढ़ें: महीने भर स्पेन में फंसे रहे हिमाचली बॉक्सर आशीष: दो बार हुआ कोरोना, कोच के साथ भी ऐसा

छात्र और स्टाफ मेंबर्स को पॉजिटिव पाए जाने के बाद उक्त कॉलेज की सभी गतिविधियों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि देश में कोरोना के सकेंड स्ट्रेन शुरू होने के बाद से पॉजिटिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3594 लोगों में संक्रमण का पुष्टि हुई है और 14 लोगों की जान गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ