हिमाचल में वोटिंग जारी: पहली बार बिना पत्नी के वोट डालने पहुंचे शांता, अन्य नेताओं ने भी किया मतदान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में वोटिंग जारी: पहली बार बिना पत्नी के वोट डालने पहुंचे शांता, अन्य नेताओं ने भी किया मतदान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव आज अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है, जिसमें चारों नगर निगम में आज के दिन चुनाव हो रहे हैं। जिसके तहत चार नगर निगम चुनावों के साथ छ: नगर पंचायत और एक सौ अठाईस ग्राम पंचायतों में भी चुनावों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी कार्यकर्त्ता एवं मतदाता कोरोना के नियमों का ध्यान रख रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चुनाव में प्रतिभाग कर रहे हैं। 

पहली बार बिना पत्नी के वोट डालने पहुंचे शांता 

इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार के आलावा कई अन्य नेताओं ने भी अपने मतदान का उपयोग कर चुनावों को सफल बनाने में योगदान दिया है। बीजेपी नेता शांता कुमार अपने बेटे व बहु के साथ मतदान करने के लिए पालमपुर नगर निगम के आइमा वार्ड पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना

शांता कुमार ने अपने राजनितिक जीवन में पहली बार अपनी पत्नी के बिना मतदान किया। शांता कुमार ने मतदान देने के बाद कहा कि लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह एक लोकतंत्र का पर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने नगर निगम का तोहफा पालमपुर वासियों को दिया है तो उसका कर्ज भी मतदान करके चुकाना चाहिए।

इसके आलावा बृज बिहारी लाल बुटेल ने भी वार्ड पांच शुग्घर में मतदान दिया और लोगों से भी मतदान करने की अपील की। बुटेल ने कहा कांग्रेस ने यहां विकास करवाया है और लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगा है। \

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे

साथ ही मंडी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने निगम के खलियार वार्ड में मताधिकार का उपयोग किया और काँगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर ने निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर पन्द्रह खनियारा में अपने परिवार सहित मतदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ