हिमाचल प्रदेश में कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल प्रदेश में कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। इस सब के बीच प्रदेश में कल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बारिश का क्रम 10 अप्रैल तक जारी रह सकता है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नगर निगम चुनाव के बीच वायरल हुआ ऑडियो टेप, पत्नी-मां की धमकी तक दे डाली

चार अप्रैल को मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच से सात अप्रैल तक मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं।  जबकि उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच, छह और सात अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: महीने भर स्पेन में फंसे रहे हिमाचली बॉक्सर आशीष: दो बार हुआ कोरोना, कोच के साथ भी ऐसा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में पांच व छह अप्रैल को 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल को ऊना में भी आंधी व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं, शिमला की तुलना में सोलन और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ