पुलिस ने इस मामले में कार सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा युवकों के पास से 33 हजार रूपए नकद भी बरामद किए गए हैं।
6 लाख बताई जा रही है, पकड़ी गई चरस की कीमत
पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस मलाणा से लाई गई थी तथा इसकी कीमत बाजार में करीब 6 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रजत, निखिल धवन व मिलिंद भल्ला निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग इस चरस को दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने ली पति की जान, सदमे में डूबी पत्नी ने दो दिन बाद तोड़ दिया दम
पुलिस द्वारा अब तक की गई तफ्तीश में सामने आया है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान ये लोग बिना ई-पास के ही हिमाचल में आए थे। ये लोग हिमाचल में सोलन के रास्ते से प्रवेश हुए थे तथा वहां से शिमला होते हुए चोर रास्ते से कुल्लू पहुंचे थे तथा वहां से इन्होंने यह चरस खरीदी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो भाइयों ने पी शराब- फिर बहस में डंडे चले, छाती और सिर पर प्रहार से एक स्वर्ग सिधार
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इनके साथ कहीं और लोग शामिल तो नहीं हैं तथा इन्होंने यह चरस किसके जरिए और किससे खरीदी है। पुलिस को शक है कि इन लोगों के साथ हिमाचल के कुछ लोग जुड़े हो सकते हैं। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks