हिमाचल में अज्ञात बीमारी की दस्तक: 110 भेड़-बकरियों की चली गई जान पर कैसे पता नहीं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में अज्ञात बीमारी की दस्तक: 110 भेड़-बकरियों की चली गई जान पर कैसे पता नहीं

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में एक तो वैसे ही कोरोना अपना कहर बरपा रहा है, इस सब के बीच एक और अज्ञात बीमारी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। वहीं, इस नई बीमारी का शिकार बन रही हैं- भेड़-बकरियां। इसी बीमारी की वजह से एक चरवाहे की 110 भेड़ बकरियों की जान चली गई है, जिसकी वजह से उसे लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नई पाबंदियां: एंट्री पॉइंट पर बैठी है पुलिस, पहचान पत्र दिखाकर मिल रहा दाखिला

अभी भेड़पालक की और भी भेड़ बकरियां इसी अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने भी भेड़ों व बकरियों की जांच कर उन्हें दवाई दी है, लेकिन चरवाहे के मुताबिक भेड़-बकरियों के मरने का क्रम जारी है। 

यह भी पढ़ें: अब सफ़र के साथी नहीं बन सकेंगे HRTC कंडक्टर ज्वाला सिंह ठाकुर, ड्यूटी पर हुआ था कोरोना

बतौर रिपोर्ट्स, खनियारा निवासी चरवाहा बालम राम पुत्र रोशन लाल ने थातरी गांव से ऊपर के पहाड़ जवाला में अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए रखा है। बालम राम ने बताया उसके पास दो सौ से अधिक भेड़ बकरियां थीं। अज्ञात बीमारी के कारण भेड़-बकरियां बीमार हो गईं और उनकी मौत होने लगी। अब तक 110 भेड़-बकरियां मर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम ने भी दिया कंगना को झटका: डिलीट कर दिया कोरोना वाला पोस्ट

भेड़पालक ने आगे बताया कि उन्होंने इस बारे में पशु पालन विभाग से बातचीत की और पशुपालन विभाग की टीम भी भेड़ व बकरियों के उपचार के लिए यहां जंगल में पहुंची। कुछ उपचार भी दिया पर भेड़-बकरियों के मरने का क्रम नहीं रुक रहा है। अगर यही क्रम रहा तो उसका सारा धन खत्म हो जाएगा। बालम राम ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ