अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। संतान की तरफ से कुछ मतभेद हो सकते हैं।
तुला (Libra) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में न फंसें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का आनंद मिलेगा। क्या न करें-व्यवहार में नकारात्मकता न आने दें।
धनु (Sagittarius) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। क्या न करें- प्रणय संबंधों में संवाद की कमी न आने दें।
मकर (Capricorn) : व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तो मकसद में कामयाब हो पाएंगे। क्या न करें- आज वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ (Aquarius) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें।
मीन (Pisces) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज बिना वजह समय की बर्बादी न करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks