हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

ऋषिकेश/मंडी। बकरियों को लेकर जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पुलिस ने मामले को लेकर मिली तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया और दो आरोपितों को मंडी हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपित नवीन गुसाई निवासी श्रीनगर और हंसराज निवासी मंडी हिमाचल को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'- बिजली बोर्ड ने थमा दिया 20 करोड़ 45 लाख का बिल

शिवपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी भांजी उनके साथ रहती है। वो जंगल में बकरियों को लेकर गई हुई थी। इस दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। 

उन्होंने किशोरी को जबरन कार में बिठा दिया। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों उसे कुछ आगे ले जाकर छोड़कर भाग गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना के एक्टिव मामले 32 हजार पार, आज 55 की गई जान, 2459 की हुई रिकवरी

स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया जू इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी शिवपुरी उप निरीक्षक नीरज रावत और महिला उपनिरीक्षक हिमानी पवार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर झेल भेज दिया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ